PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. (ਮੈਥੇਮੈਟਿਕਸ) ਤੀਸਰਾ ਸਮੈਸਟਰ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) में छात्रों के मानसिक विकास के लिए करवाए जा रहे सेमिनार, एच.एम.वी. बी.कॉम (आनर्स) सेमेस्टर 3 की छात्रा ने यूनिवर्सिटी परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन जालंधर में मिला मिसाइल का टुकड़ा, सेना के अधिकारियों ने लिया कब्जे में, जांच जारी, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला Cyprus Country का सर्वोच्च सम्मान, जालंधर के प्रसिद्ध कारोबारी की बहू ने भेजा परिवार को I love You का Message और फिर....? जालंधर कमिश्नरेट पुलिस का बड़ा एक्शन, थाना-3 के SHO को किया लाइन हाजिर, जाने पूरा मामला, केदारनाथ के पास हुआ हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट सहित 7 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, CM ने जताया दुःख, पलक्षी ने NEET (UG), 2025 में 4392 ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर इनोसेंट हार्ट्स का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. एडमिशन गाइडेंस के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना की गई,
Translate

रतन टाटा के PA को लेकर समाने आई बड़ी ख़बर, करोड़ों की संपत्ति का निकला मालिक,

ratan tata manager shantanu naidu earns crores know startup goodfellows founder salary net worth education and life Big News

PTB Big न्यूज़ नई दिल्‍ली : दिग्‍गज उद्योगपति रतन टाटा के साथ अक्‍सर एक लड़का नजर आता है। यह हर जगह उनके साथ रहता है। टाटा ने अपना 85वां जन्‍मदिन भी इस युवा के साथ मनाया था। साये की तरह रतन टाटा के साथ रहने वाला यह लड़का है शांतनु नायडू. शांतनु टाटा के पर्सनल असिस्‍टेंट हैं. टाटा का शांतनु के साथ बहुत लगाव है। रतन टाटा इन्हें अपने बेटे की तरह मानते हैं।

शांतनु रतन टाटा के कारोबार के साथ ही उनके निवेश को भी देखते हैं। वैसे टाटा कंपनी में उनका पद मैनजर का है। शांतनु को हर महीने लाखों रुपये सैलरी मिलती है और उनकी नेटवर्थ भी करोड़ों रुपये है। 30 वर्षीय शांतनु नायडू एक बिजनेसमैन, इंजीनियर, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, लेखक और एंटरप्रेन्योर हैं। शांतनु ने अमेरिका के कॉर्नेल विश्वविद्यालय से MBA की पढ़ाई की है। शांतनु नायडू का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में 1993 में हुआ था और टाटा ग्रुप में काम करने वाले वो अपने परिवार की 5वीं पीढ़ी हैं।

साल 2018 में पढ़ाई के बाद शांतनु वापस भारत आए टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ऑफिस में बतौर डिप्टी जनरल मैनेजर काम करने लगे। शांतनु नायडू के स्‍टार्टअप गुडफेलोज में रतन टाटा ने निवेश किया है। यह स्‍टार्टअप वरिष्ठ नागरिकों की सेवा के लिए शुरू किया गया है। शांतनु नायडू को सैलरी में करीब 7 लाख रुपये महीने के मिलते हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 6 करोड़ रुपये आंकी गई है। शांतनु 2018 से रतन टाटा (Ratan Tata) के साथ जुड़े हैं। Goodfellows में रतन टाटा ने कितना निवेश (Ratan Tata Invest) किया है इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

Latest News

Latest News