PTB News

Latest news
पंजाब के बाबा का बड़ा कारनामा, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुई FIR, 10+2 ਦੀ ਮੈਰਿਟ ਹੋਲਡਰ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. ਮੈਡੀਕਲ ਦੀ ਚੋਣ ਕੀਤੀ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की सभी स्कूल शाखाओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया, एम.वॉक (कास्मेटालिजी एंड वेलनैस) सेमेस्टर एक की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, भारत में बनेंगे फाल्कन 2000 बिजनेस जेट, अनिल अंबानी की हुई फ्रेंच कंपनी के साथ पार्टनरशिप, होगा बड़ा ... जालंधर, एक ओर सरकारी जमीन हुआ कब्जा, जिला प्रशासन व जिला पुलिस को नहीं हुई कानों कान कोई खबर, पंजाब सहित 6 राज्यों में ED की रेड खत्म, दस्तावेज व अन्य सामान किये गए जब्त, 21000 से अधिक रिकॉर्ड संख्या में 'सी.एम.दी योगशाला' प्रोग्राम में लोग हुए इकठ्ठे, आर्थोनोवा हॉस्पिटल जालंधर में पहुंचेगे जर्मनी के प्रसिद्ध डॉक्टर Alios Franz ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਸੈਸ਼ਨ 2025-26 ਲਈ ਦਾਖਲਾ ਜਾਰੀ,
Translate

सेंट सोल्जर छात्रों ने विज्ञान दिवस पर प्रो. रमन को किया याद,

St Soldier students on Science Day Prof Raman remembered Jalandhar

PTB News शिक्षा : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रो. चंद्रशेखर वेंकटरमन को याद करते हुए मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों को वैज्ञानिक खोज क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान के बारे में जानकारी देना था। अध्यापकों ने छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि देश में सन् 1986 से प्रति वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।

प्रोफेसर चंद्रशेखर वेंकटरमन ने सन् 1928 में कोलकाता में इस दिन एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक खोज की थी, जो ‘रमन प्रभाव’ के रूप में प्रसिद्ध है। प्रो. रमण की यह खोज 28 फरवरी 1930 को प्रकाश में आई थी। इस कारण 28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस कार्य के लिए उनको 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

इस दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करना, प्रेरित करना, विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना तथा परमाणु ऊर्जा को लेकर लोगों के मन में कायम भ्रांतियों को दूर करना है। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने सभी छात्रों को समाज को बेहतर बनाने के लिए आपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Latest News

Latest News