PTB News

Latest news
जम्मू-कश्मीर से दुःखद ख़बर, 17 RR के दो लापता SPOs के गोलियों से छलनी मिले शव, हथियार गायब जालंधर : लाइसेंसी हथियार प्रमोट करने पर पुलिस ने 'True Blend Cafe' मालिक सहित 2 को किया गिरफ्तार पंजाब पुलिस के पूर्व SSP को अदालत ने दिया दोषी करार, ट्रांसपोर्टर को किडनैप कर गायब करने से जुड़ा है ... जालंधर पुलिस में तैनात सस्पेंड ASI पर महिला ने लगाए कपड़े फाड़े के गंभीर इल्जाम आप विधायक को ED का जारी हुआ नोटिस, 25 नवंबर को चंडीगढ़ कार्यालय में किया तलब त्योहारी सीजन के तुरंत बाद आम जनता की जेब पर पड़ी महंगाई की मार Share Market में आज देखने को मिला बंपर उछाल, चंद मिनटों में निवेशकों को हुआ करोड़ों का फायदा फिल्म रामायण ने रचा इतिहास, 6 दिनों में 660 करोड़ पार कर बाहुबली-जेलर को किया पीछे जालंधर में परगट सिंह ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी देश भर के सरकारी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत

jalandhar bhogpur accident bus hits rehda mother daughter killed

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक दुःखद ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पडते भोगपुर में देर रात हुए सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई और एक बच्ची गंभीर घायल हो गई। घायल का इलाज सिविल अस्पताल भोगपुर में चल रहा है। रविवार रात हुई इस घटना का दिल दहला देने वाला CCTV सामने आया है। इसमें रेहड़े पर रोड क्रास कर रही मां और दो बेटियों को तेज रफ्तार बस हिट कर देती है।

.

रेहड़े को टक्कर लगते ही तीनों 10 फीट उछलकर रोड पर गिरते हैं। मां और एक बेटी के ऊपर से बस गुजर जाती है। एक्सीडेंट के बाद शवों की पहचान तक करना मुश्किल हो गया। शव बुरी तरह से कट चुके थे। हाथ-पैर नजर नहीं आ रहे थे। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही सभी को भोगपुर के अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने मां बेटी को ब्राड डेड डिक्लेयर कर दिया। जालंधर-पठानकोट एनएच पर हुए इस हादसे के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची और

.

.

मृतक और घायल के नाम जुटाकर पहचान की। मरने वालों में पिंकी और उनकी बेटी योइदा है। घायलों में अबीदा का नाम सामने आया है। सभी प्रवासी हैं और कचरा बीनने का काम करते थे। घटना की सीसीटीवी फुटेज के अनुसार ये हादसा चावला स्वीट के सामने हुआ है। दिल दहलाने वाली सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से दोनों हवा में उछलकर सड़क पर गिरे।

.

घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। रेहड़े को जैसे ही बस की टक्कर लगी तो उसमें स्टोर कर रखा कबाड़ जिसमें लिफाफे और प्लास्टिक की बोतलें थी पूरे रोड़ पर बिखर गईं। हादसे के वक्त ये लोग सड़कों पर बिखरा कचरा अपने रेहड़े में एकत्रित कर रहे थे। इस दौरान पिंकी और उसकी बेटियां योइदा व अबीदा रेहड़े पर बैठ रोड क्रास कर रहे थे, तो तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी

.

सवार पिंकी और उनकी बेटी योइदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी अबीदा जिंदगी मौत के बीच जंग लड़ रही है। एसएसएफ टीम ने घायल बच्ची को सिविल अस्पताल काला बकरा पहुंचाया। थाना भोगपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल,

.