PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल

share market after trum peace deal 15 june

PTB Business न्यूज़ मुंबई : अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते के बाद शेयर बाजार हरे रंग के साथ खुला। इस समझौते से एशियाई बाजारों में तेजी आई और कच्चे तेल के दाम धड़ाम से गिरे। इस भारी गिरावट के कारण भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूत बढ़त के साथ खुले हैं। आज सेंसेक्‍स 1,197 अंकों की तेजी के साथ 76725.27 अंकों पर खुला है। तो वहीं, निफ्टी 50 भी 339.15 अंकों की बढ़त के साथ 23984.85 पर खुला।

.

अमेरिका-ईरान के बीच हुए समझौते पर ऐलान से पूरी दुनिया ने चैन की सांस ली। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बाद ब्रेंट क्रूड का जून वायदा भाव 3.5 प्रतिशत गिरकर 83.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। जापान के निक्केई 225 सूचकांक में 5.12 फीसदी की तेजी तो दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 5.07 फीसदी चढ़ गया है। वहीं सेक्टरवार देखें तो निफ्टी मेटल में 3.61 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 2.3 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.3 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में

.

.

2.2 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके साथ ही, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.9 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.9 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। जबकि निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी इंडेक्स में 5 शेयरों को छोड़कर बाकी सभी शेयर हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे। श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो, इटरनल, टीएमपीवी, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और एलएंडटी के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त

.

दर्ज की गई। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन और तेहरान एक शांति समझौते पर मान गया हैं। इससे पश्चिम एशिया में चार महीने से चल रहा युद्ध अब खत्म होगा। इस युद्धा में हजारों लोग मारे गए और वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल मच गई। रिपोर्ट्स की माने तो अमेरिका और ईरान दोनों ने सभी मोर्चों पर सैन्य अभियान तुरंत समाप्त करने का ऐलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा,

.

.

“ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो गया है। मैं इसके द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी रोक-टोक के खोलने की पूर्ण रूप से अनुमति देता हूं और साथ ही साथ संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा लगाए गए नौसैनिक अवरोध को तत्काल हटाने की भी अनुमति देता हूं। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट से भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजारों के लिए बेहतर संभावनाएं पैदा हुई हैं। 

.

यह भी पढ़ें : पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल,

एक विशेषज्ञ ने कहा, “पश्चिम एशिया में शांति की शुरुआत और उसके परिणामस्वरूप शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड की कीमत में 84 डॉलर से नीचे की भारी गिरावट के साथ, भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार के लिए संभावनाएं बेहतर हो गई हैं। इस बदले हुए परिदृश्य में वित्त वर्ष 2027 के लिए जीडीपी वृद्धि दर और सीपीआई मुद्रास्फीति के अनुमानों को संशोधित करके क्रमशः 6.9 प्रतिशत और 4.6 प्रतिशत किया जा सकता है।

.

यह भी पढ़ें : बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे आरोप

इसका शेयर बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।” कमोडिटीज के मोर्चे पर, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड लगभग 5 प्रतिशत गिरकर 83.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 5.74 प्रतिशत गिरकर लगभग 80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इससे निवेशकों की धारणा को बल मिला, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते से होर्मुज जलडमरूमध्य खुल जाएगा, जो कि ऊर्जा आपूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण जलमार्ग है।