PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

विजय सिंगला के बाद अब इस AAP MLA की भी होगी छुट्‌टी, विधानसभा स्पीकर ने क्या कहा,

After Vijay Singla now AAP MLA Dr Balbir Singh can also be expelled from the party

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के पटियाला रूरल से विधायक डॉ. बलबीर सिंह की MLA पद से छुट्‌टी हो सकती है। उन्हें झगड़े के मामले में रोपड़ कोर्ट ने 3 साल कैद की सजा सुनाई है। 2 साल से ज्यादा सजा होने की वजह से वह विधायक पद पर बने रहने के योग्य नहीं हैं। लोअर कोर्ट के फैसले के खिलाफ अभी तक उन्होंने सेशन कोर्ट में अपील नहीं की है।

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार संधवां ने कहा कि इस मामले में लीगल राय ले रहे हैं। अगर वह सजा के खिलाफ अपील नहीं करते तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद डॉ. बलबीर को आम आदमी पार्टी से भी बाहर निकाला जाएगा।

डॉ. बलबीर सिंह पर 2011 में झगड़े का केस दर्ज हुआ था। उनकी साली के साथ यह जमीन का झगड़ा था। जिसमें उन पर मारपीट के आरोप हैं। इस मामले में उनके साथ उनकी पत्नी और बेटे को भी कैद हुई। इस बार चुनाव में उन्होंने पटियाला रूरल सीट से पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा के बेटे मोहित मोहिंद्रा को हराया था।

डॉ. बलबीर सिंह इस मामले में आरोप नकार चुके हैं। उनका कहना है कि राजनीतिक रंजिश की वजह से उन्हें इस केस में फंसाया गया। वह और उनका परिवार बेकसूर है। हायर कोर्ट से हमें जरूर इंसाफ मिलेगा। इसके खिलाफ वह सेशन कोर्ट जाएंगे।