PTB News

Latest news
बड़ी ख़बर : पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, जाने बड़ी वजह पंजाब पुलिस में तैनात ASI को सिर में मा/री गो/ली, घायल हालत में खुद बाइक चलाकर पहुंचा थाने दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद

School में छात्र ने चलाई अंधा/धुंध गो/लियां, टीचर सहित 2 की हुई मौत, 10 बच्चे हुए लहूलु/हान

Thailand school Firing case teacher and student gunman dead police say

PTB Sad न्यूज़ बैंकॉक : थाईलैंड से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। राजधानी बैंकॉक से सटे नोंथाबुरी प्रांत के एक जाने-माने हाई स्कूल में शुक्रवार (7 अगस्त) को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैल गई। यहां एक सिरफिरे छात्र ने स्कूल परिसर में अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें एक टीचर की जान चली गई और कम से कम 10 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में हमलावर छात्र की भी मौत हो गई।

.

.

इस भीषण गोलीबारी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स और प्रसारक ‘थाई पीबीएस’ के मुताबिक, यह खौफनाक घटना नोंथाबुरी प्रांत के बांग क्रुआई जिले में स्थित एक नामी हाई स्कूल में हुई। रोजमर्रा की तरह स्कूल में पढ़ाई चल रही थी, तभी अचानक एक छात्र ने बंदूक निकाल ली और अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस अचानक हुए हमले से स्कूल में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। शुरुआती रिपोर्टों में बताया गया है कि

.

Thailand school Firing case teacher and student gunman dead police say
Thailand school Firing case teacher and student gunman dead police say

.

इस खूनी खेल में 10 से 15 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है। गोलीबारी करने वाले छात्र और एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना ने थाईलैंड में ‘गन कल्चर’ यानी खुलेआम हथियार रखने की बढ़ती प्रवृत्ति पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आपको बता दें कि जिस इलाके में यह गोलीबारी हुई है, वहां थाईलैंड में बंदूक रखने की दर सबसे ज्यादा मानी जाती है।

.

यह भी पढ़ें : Work Permit के नाम पर Travel Agent ने जालंधर के युवक का लगवा दिया Tourist Visa, घने जंगलों में फंसा, मां ने खोई सुध बुध

.

एक चौंकाने वाले आंकड़े के मुताबिक, इस क्षेत्र में लगभग 1 करोड़ (10 मिलियन) बंदूकें चलन में हैं। इसका सीधा सा मतलब यह है कि यहां हर सात निवासियों में से एक के पास बंदूक मौजूद है। इतनी बड़ी संख्या में हथियारों की मौजूदगी ही ऐसी खौफनाक घटनाओं की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि छात्र के पास यह घातक हथियार कहां से आया।

.