PTB News

Latest news
बड़ी ख़बर : पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, जाने बड़ी वजह पंजाब पुलिस में तैनात ASI को सिर में मा/री गो/ली, घायल हालत में खुद बाइक चलाकर पहुंचा थाने दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद

Jalandhar : स्कूल में लिखे मिले खालिस्तान नारे, मचा हड़कंप

Jalandhar Khalistan slogans found written in Shahkot school

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर जिले के शाहकोट क्षेत्र के गांव कोटला हीरा स्थित एक सरकारी स्कूल में खालिस्तान समर्थक नारे लिखे जाने और प्रिंसिपल के कमरे में खालिस्तान समर्थक झंडा लगाए जाने के दावे के बाद हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार स्कूल की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए हैं।

.

.

वहीं, प्रिंसिपल के कार्यालय में खालिस्तान समर्थक झंडा लगाए जाने का भी दावा किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे स्कूल परिसर का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि यह घटना किसने और कब अंजाम दी। इस बीच विदेश में बैठे घोषित आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किए जाने की बात भी सामने आई है।

.

Jalandhar Khalistan slogans found written in Shahkot school
Jalandhar Khalistan slogans found written in Shahkot school

.

बताया जा रहा है कि वीडियो में उसने इस घटना का जिक्र करते हुए पंजाब सरकार को धमकी दी है और 15 अगस्त को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है। हालांकि, पुलिस वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच एजेंसियों ने स्कूल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर उसकी पड़ताल शुरू कर दी है। इसके अलावा स्थानीय लोगों और स्कूल कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

.

यह भी पढ़ें : सुखबीर बादल व PM मोदी की दिल्ली में मुलाक़ात ने दिया पंजाब की राजनीति में बड़े धमाके का संकेत

.

DIG नवीन सिंगला ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर काम कर रही है और जो भी व्यक्ति जांच में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

.

यह भी पढ़ें : Travel Agent की ठगी का शिकार हुए युवक ने उठाया खौफनाक कदम, न्यूजीलैंड भेजने को लेकर लिए थे 18 लाख रूपये