PTB News

Latest news
Jalandhar : स्कूल में लिखे मिले खालिस्तान नारे, मचा हड़कंप सुखबीर बादल व PM मोदी की दिल्ली में मुलाक़ात ने दिया पंजाब की राजनीति में बड़े धमाके का संकेत Travel Agent की ठगी का शिकार हुए युवक ने उठाया खौफनाक कदम, न्यूजीलैंड भेजने को लेकर लिए थे 18 लाख रू... School में छात्र ने चलाई अंधा/धुंध गो/लियां, टीचर सहित 2 की हुई मौत, 10 बच्चे हुए लहूलु/हान डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार एन.सी.सी. द्वारा आनरेरी कर्नल रैंक से सम्... Work Permit के नाम पर Travel Agent ने जालंधर के युवक का लगवा दिया Tourist Visa, घने जंगलों में फंसा,... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार का आयोजन, इंटर-हाउस मूट कोर्ट प्रतियोगिता में आइवीयन्स ने प्रदर्शित की कानूनी दक्षता, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां ने सफलतापूर्वक करवाया पीएसईबी गर्ल्स ज़ोनल टूर्नामेंट(ज़ोन -2) पी सीएम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के PG कॉमर्स और मैनेजमेंट विभाग ने गेस्ट लेक्चर आयोजित किया,

Travel Agent की ठगी का शिकार हुए युवक ने उठाया खौफनाक कदम, न्यूजीलैंड भेजने को लेकर लिए थे 18 लाख रूपये

hoshiarpur Travel Agent fraud case after suicide gurveer singh

PTB Sad न्यूज़ होशियारपुर : विदेश भेजने के नाम पर हुई लाखों रुपये की ठगी से परेशान होकर उपमंडल गढ़दीवाला के नजदीकी गांव हरदो-पट्टी में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का दुखद मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरवीर सिंह पुत्र तिरलोक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर आरोपी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

.

.

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता तिरलोक सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रैवल एजेंट जतिंदर सिंह बरियाना पुत्र गुरदीप सिंह बरियाना निवासी हरदो-पट्टी, ने उनके बेटे गुरवीर सिंह को न्यूजीलैंड भेजने का झांसा दिया था। इसके एवज में आरोपी ने उनसे 18 लाख रुपये ऐंठ लिए। पैसे लेने के बावजूद न तो गुरवीर को विदेश भेजा गया और न ही पैसे वापस किए गए। इस धोखाधड़ी और मानसिक तनाव के कारण गुरवीर सिंह ने आत्महत्या कर ली।

.

Hoshiarpur Travel Agent fraud case after suicide gurveer singh

.

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित पिता के बयान पर आरोपी जतिंदर सिंह बरियाना के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गहन जांच जारी है।

.

यह भी पढ़ें : Work Permit के नाम पर Travel Agent ने जालंधर के युवक का लगवा दिया Tourist Visa, घने जंगलों में फंसा, मां ने खोई सुध बुध

.

.

यह भी पढ़ें : Punjab Government को लगा तीसरे दिन फिर बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस