PTB News

Latest news
10+2 ਦੀ ਮੈਰਿਟ ਹੋਲਡਰ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. ਮੈਡੀਕਲ ਦੀ ਚੋਣ ਕੀਤੀ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की सभी स्कूल शाखाओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया, एम.वॉक (कास्मेटालिजी एंड वेलनैस) सेमेस्टर एक की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, भारत में बनेंगे फाल्कन 2000 बिजनेस जेट, अनिल अंबानी की हुई फ्रेंच कंपनी के साथ पार्टनरशिप, होगा बड़ा ... जालंधर, एक ओर सरकारी जमीन हुआ कब्जा, जिला प्रशासन व जिला पुलिस को नहीं हुई कानों कान कोई खबर, पंजाब सहित 6 राज्यों में ED की रेड खत्म, दस्तावेज व अन्य सामान किये गए जब्त, 21000 से अधिक रिकॉर्ड संख्या में 'सी.एम.दी योगशाला' प्रोग्राम में लोग हुए इकठ्ठे, आर्थोनोवा हॉस्पिटल जालंधर में पहुंचेगे जर्मनी के प्रसिद्ध डॉक्टर Alios Franz ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਸੈਸ਼ਨ 2025-26 ਲਈ ਦਾਖਲਾ ਜਾਰੀ, एच.एम.वी. को नैशनल एजुट्रस्ट की ओर से मिला ओवरआल ससटेनेबिलिटी एक्सीलैंकस एंड लीडरशिप अवार्ड,
Translate

मुख्यमंत्री ने पटियाला में हुई झड़प पर दुख ज़ाहिर किया,

BHAGWANT MANN EXPRESSES DEEP ANGUISH OVER CLASHES IN PATIALA

लोगों से शांति, आपसी भाईचारा एवं सांप्रदायिक सद्भावना कायम रखने की अपील,

PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पटियाला में झड़प होने की घटना को बहुत ही निंदनीय और दूर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस घटना की सबके द्वारा सख़्त शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों को कानून-व्यवस्था हर कीमत पर कायम रखने के साथ-साथ प्यार, अमन-शान्ति, आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सद्भावना की पुरानी परम्पराओं को बरकरार रखने की अपील की।

इस घटना पर गहरा दुख ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों को संकट की घड़ी में संयम बरतने और पुलिस एवं सिविल प्रशासन को पूर्ण सहयोग और साथ देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी को भी राज्य में बहुत मेहनत कर कायम की गई अमन-शान्ति और सद्भावना को भंग करने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।

इस दौरान भगवंत मान ने ट्वीट किया, ‘‘पटियाला में झड़प होने की बहुत ही दूर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। मैंने डी.जी.पी. के साथ बात की और इलाके में शान्ति बहाल हो गई है। हम इन हालातों पर बारीकी से निगाह रखे हुए हैं और राज्य में किसी को भी कोई गड़बड़ नहीं करने दी जाएगी। पंजाब की अमन-शान्ति और सद्भावना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।’’

अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भगवंत मान ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं किया जाना चाहिए जिससे हमारा शांतमयी माहौल खऱाब होता हो, क्योंकि हम सभी पंजाब को देश का सबसे शांतमयी, सद्भावना पूर्ण और खुशहाल राज्य बनाने के लिए नैतिक रूप से वचनबद्ध हैं।

Latest News