PTB News

Latest news
10+2 ਦੀ ਮੈਰਿਟ ਹੋਲਡਰ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. ਮੈਡੀਕਲ ਦੀ ਚੋਣ ਕੀਤੀ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की सभी स्कूल शाखाओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया, एम.वॉक (कास्मेटालिजी एंड वेलनैस) सेमेस्टर एक की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, भारत में बनेंगे फाल्कन 2000 बिजनेस जेट, अनिल अंबानी की हुई फ्रेंच कंपनी के साथ पार्टनरशिप, होगा बड़ा ... जालंधर, एक ओर सरकारी जमीन हुआ कब्जा, जिला प्रशासन व जिला पुलिस को नहीं हुई कानों कान कोई खबर, पंजाब सहित 6 राज्यों में ED की रेड खत्म, दस्तावेज व अन्य सामान किये गए जब्त, 21000 से अधिक रिकॉर्ड संख्या में 'सी.एम.दी योगशाला' प्रोग्राम में लोग हुए इकठ्ठे, आर्थोनोवा हॉस्पिटल जालंधर में पहुंचेगे जर्मनी के प्रसिद्ध डॉक्टर Alios Franz ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਸੈਸ਼ਨ 2025-26 ਲਈ ਦਾਖਲਾ ਜਾਰੀ, एच.एम.वी. को नैशनल एजुट्रस्ट की ओर से मिला ओवरआल ससटेनेबिलिटी एक्सीलैंकस एंड लीडरशिप अवार्ड,
Translate

इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने मनाया ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’,

Innocent Hearts Group of Institutions celebrated International Women’s Day

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर ‘बिलीव इन योरसेल्फ’ विषय पर एक सैमीनार का आयोजन किया गया। सैमीनार का उद्देश्य महिलाओं की आंतरिक शक्ति को उजागर करना था। सैमीनार के लिए अतिथि वक्ता सुश्री गगनदीप कौर (डायरैक्टर, यू.सी.एम.एस) थीं। सुश्री गगनदीप कौर ने आज के युग में लैंगिक समानता की आवश्यकता के साथ सत्र की शुरुआत की और समाज में इसे प्राप्त करने के लिए कुछ मूल्यवान सुझाव साझा किए। उन्होंने लड़कियों को जीवन के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अपनी समस्याओं को अवसरों में बदलने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कल्पना चावला, सुधा मूर्ति, गुंजन सक्सेना जैसी प्रसिद्ध भारतीय महिलाओं के बारे में बताया कि जिन्होंने दुनिया में महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा व रोकागार समानता के अधिकार के लिए आदर्श उदाहरण स्थापित किए हैं। अंत में सुश्री गगनदीप ने एक वास्तविक कहानी के साथ खुद पर विश्वास करने की शक्ति पर प्रकाश डाला। सुश्री पुनीत कुमारी (कल्चरल को-आर्डिनेटर, इनोसेंट हाट्र्स) ने इस विशेष दिन पर छात्राओं के साथ अपने जीवन के दृष्टिकोण और अनुभव को साझा करने के लिए अतिथि वक्ता को धन्यवाद किया।

Latest News