PTB Sad न्यूज़ होशियारपुर : विदेश भेजने के नाम पर हुई लाखों रुपये की ठगी से परेशान होकर उपमंडल गढ़दीवाला के नजदीकी गांव हरदो-पट्टी में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का दुखद मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरवीर सिंह पुत्र तिरलोक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर आरोपी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
. .पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता तिरलोक सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रैवल एजेंट जतिंदर सिंह बरियाना पुत्र गुरदीप सिंह बरियाना निवासी हरदो-पट्टी, ने उनके बेटे गुरवीर सिंह को न्यूजीलैंड भेजने का झांसा दिया था। इसके एवज में आरोपी ने उनसे 18 लाख रुपये ऐंठ लिए। पैसे लेने के बावजूद न तो गुरवीर को विदेश भेजा गया और न ही पैसे वापस किए गए। इस धोखाधड़ी और मानसिक तनाव के कारण गुरवीर सिंह ने आत्महत्या कर ली।
.Hoshiarpur Travel Agent fraud case after suicide gurveer singh
.मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित पिता के बयान पर आरोपी जतिंदर सिंह बरियाना के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गहन जांच जारी है।
. . .यह भी पढ़ें : Punjab Government को लगा तीसरे दिन फिर बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस




































